भिण्ड, 24 मार्च। लहार विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों राजनीतिक पारा अपने चरम पर है। भाजपा विधायक अम्बरीश शर्मा द्वारा लगाए गए अतिक्रमण और भ्रष्टाचार के आरोपों पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। उन्होंने न केवल आरोपों को सिरे से खारिज किया, बल्कि विधायक और उनके परिवार को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है।
डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि विधायक हवा में तीर चलाने के बजाय तथ्यों पर बात करें। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वयं विधायक के पिता का मकान रोहानी जागीर के शासकीय मार्ग पर बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि 1942 के दस्तावेजों और वर्तमान राजस्व रिकार्ड की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
24 घण्टे की मोहलत और रेत का मुद्दा
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने घोषणा की कि अगर मेरे आवास में रत्तीभर भी अतिक्रमण पाया जाता है तो मैं प्रशासन का इंतजार नहीं करूंगा, बल्कि 24 घण्टे के भीतर स्वयं उसे ढहा दूंगा। भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए डॉ. सिंह ने विधायक परिवार पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का आरोप मढ़ा। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में बिना नंबर के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ रहे हैं?
प्रशासन को चेतावनी
डॉ. सिंह ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी सत्ता के दबाव में एकपक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि लहार की जनता के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ और अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


