भिण्ड, 01 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर की इंजीनियरिंग मजदूर एकता यूनियन सीटू के कर्मठ कार्यकर्ता लायकराम कुशवाह का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जय मारुति गैस सिलेंडर कंपनी के एमडी एके निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए एके निगम ने कहा कि लायकराम कुशवाह जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की वजह से ही आज हमारा कारखाना निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, शुरुआत में मेरे कारखाने के साथ मात्र 134 कारखाने लगे थे, उस समय मैं लघु उद्योग संघ का सचिव था, उन 134 कारखाने में से मात्र हमारे कारखाना ही सुचारू रूप से चालू है और चालू ही नहीं है। सिलेंडर बनाने वाले कारखाने में हमारा कारखाना की एक अलग पहचान है। हमारा ब्रांड सबसे अच्छा ब्रांड है और आज ऐसे कुशल कार्यकर्ताओं की वजह से ही हमने विकास किया है और इसके साथ-साथ हमने हमेशा अपने काम करने वाले श्रमिकों का अपने विकास के साथ-साथ उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारे कारखाने में अच्छे-अच्छे कारखाने से अधिक वेतन हमारे कारखाने के श्रमिक पाते हैं और यही कारण है कि हमारे कारखाने में आज तक एक कील भी चोरी होकर बाहर नहीं गई, क्योंकि हमारे कार्यकर्ता हमारे श्रमिक संतुष्ट हैं और वह संतुष्ट होने से खुश होकर ही मेहनत और लगन से ईमानदारी से काम करते हैं। इसी वजह से आज हम विकास की ओर अग्रसर हैं।
सीटू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि लाइकराम कुशवाहा ईमानदार मेहनती होने के साथ-साथ बेवाक तरीके से सच्ची बात को रखने का हौसला भी रखते थे और आत्म विश्वास से इतने परिपूर्ण थे कि जो बात कह दी उस बात पर तब तक अडिग रहते थे, जब तक उसको सच्ची सिद्ध नहीं कर देते थे। कार्यक्रम का संचालन मनु निगम ने किया। इस मौके पर गोपाल निगम, मनोहर, विद्याराम गौड़, मंजीत एनएस चौहान, विजय सिंह, अवध बिहारी, रविन्द्र भदौरिया, चोखेलाल, रिंकू गुर्जर, विजेन्द्र गिल, सुरेश, सविता, लक्ष्मी नारायन चौरसिया, अनिल कुमार, रामावतार गौड़, रामनरेश कुशवाह, हरिसिंह, मोनू माहौर, धीरेन्द्र, अशोक भदौरिया, उमेश, अर्जुन सिंह प्रजापति, सीताराम आदि मौजूद रहे।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


