भिण्ड, 26 फरवरी.मनीष दुबे
। जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अंतर्गत बुधवार और गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व उनके जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके पूर्व ग्रामीण क्षेत्र के लिए चार्ज अधिकारियों, तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही 4 दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को समाप्त हुआ। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल के डॉ. कुमार रघुवंशमणि सिंह संभागीय जनगणना प्रभारी, भानुप्रताप सिंह जिला जगणना प्रभारी द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में कलेक्टर प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा, अपर कलेक्टर जिला जनगणना अधिकारी एलके पाण्डेय एवं समस्त चार्ज अधिकारी नगर पालिका जिला भिण्ड एवं संबंधित चार्जों के जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।


