भिण्ड, 06 फरवरी। जमना ऑटो इंडस्ट्रीज ने मालनपुर में संचालित शा. उमावि सीएस राइज के मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और साइकिलें वितरित की। यह कार्यक्रम सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के उप महाप्रबंधक एनएमक्यू शम्सी के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में जमना ऑटो इंडस्ट्रीज ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप और साइकिलें वितरित की। जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई में मदद मिल सके। यहां बता दें कि जमना ऑटो इंडस्ट्रीज द्वारा शा. उमावि के मेधावी छात्र-छात्राओं को हर साल लैपटॉप और साइकिलें वितरित की जाती हंै। इसी क्रम में वर्ष 2024-25 मैं 10वीं और 12वीं में अच्छे अंकों के साथ परीक्षा पास कर विद्यालय की टॉपर सूची में नाम दर्ज करने वाले दोनों कक्षाओं के 22 छात्र थे। कंपनी द्वारा आठ छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और बाकी 14 छात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की।
इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक सम्मसी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षक दीपा सिंह भदौरिया द्वारा किया गया और कंपनी प्रबंधन का धन्यवाद किया एवं भविष्य में ऐसे कार्यक्रम करने की अपील की। इस अवसर पर कंपनी के मैनेजर महेन्द्र सिंह, सामाजिक दायित्व निर्वहन प्रभारी अभिषेक पाण्डे, अरुणेश भदौरिया, सुरक्षा अधिकारी राम रतन, आसाराम, सुनील आदि कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा विद्यालय के शिक्षक जंडेल सिंह नरवरिया, विक्रम सिंह गुर्जर, सुनील सिंह तोमर, रविन्द्र गौतम आदि शिक्षक व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


