भिण्ड, 01 फरवरी। ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों के छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने और पुरस्कार देकर प्रोत्साहन करने के लिए मंच उपलब्ध करवाकर एसआरएफ फाउंडेशन के द्वारा ग्रामीण शिक्षा कार्यक्रम भिण्ड के अंतर्गत चयनित 10 विद्यालय के विजेता छात्रों के साथ रंग तरंग सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहद में किया गया।
शुभारंभ प्राचार्य धर्मेन्द्र भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलन, मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं वंदे मातरम् गीत के साथ की गई। कार्यक्रम के दौरान एसआरएफ फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी चैन सिंह किरार के द्वारा मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य चयनित शासकीय विद्यालय के छात्रों को मंच उपलब्ध करवाकर उनकी प्रतिभा को निखारने और हर प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें और उनके मनोबल को बढ़ावा देना है। जिससे उनका शिक्षा के साथ साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिता जैसे गीत, एकल एवं सामूहिक नृत्य, कठपुतली से कहानी सुनाना नाटक, ड्राइंग पेंटिंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को श्याम किशोर भारद्वाज, विजय शर्मा और उपस्थित अतिथियों द्वारा एसआरएफ फाउंडेशन की ओर से मिल्टन लंच बॉक्स, मिल्टन बोतल आदि पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया गया।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


