भिण्ड, 01 फरवरी। नगर परिषद मालनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नागरिकों एवं नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम की महान आत्माओं को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा। तत्पश्चात उपस्थित नागरिकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु मद्यपान व अन्य नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। सभी सहभागियों से संकल्प पत्र भरवाए गए, जिससे वे अपने संकल्प को व्यवहार में लाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत डॉक्टर द्वारा उपस्थित लोगों की बीपी एवं पल्स की जांच कराई गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता तथा राष्ट्रपिता गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। नगर परिषद मालनपुर द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में उपयंत्री विजयश्री शर्मा, ब्रजेश किरार, सैय्यद अफजॉन अली व नशा मुक्ति केन्द्र मालनपुर से अमित व उनके साथी उपस्थित रहे।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


