भिण्ड, 13 जनवरी। कैबिनेट मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना के भिण्ड आगमन पर गोहद विधानसभा उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शहर की सीमा में प्रवेश करते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं व नारों के साथ मंत्री का अभिनंदन किया।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों ने भी मंत्री कंसाना का स्वागत कर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं व मांगों से अवगत कराया। मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और भिंड जिले के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे। वहीं गोहद चोराहा पर जोगा गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान जोगा गुर्जर, अज्जू गुर्जर कनीपुरा, अजीत गुर्जर डांग, अभिषेक सिकरवार, अभय जादौन बिरखडी, लोकेन्द्र सिंह गुर्जर, मोनू गुर्जर आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


