– कनेरा में मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु एसडीएम अटेर को किया निर्देशित
भिण्ड, 07 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने बुधवार को अटेर क्षेत्र के ग्राम कनेरा में चंबल नदी पर कनेरा सिंचाई परियोजना अंतर्गत इंटेकवेल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण किए जाने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड एवं एसडीएम अटेर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ग्राम कनेरा, कछपुरा, चौम्हों का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत में संचालित योजनाओं जैसे 70 वर्ष से अधिक आयु के आयुष्मान कार्ड, समग्र ई-केवायसी, राजस्व विभाग अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी मौके पर ग्रामीणजन व उपस्थित कर्मचारियों पटवारी, पंचायत सचिव एवं एएनएम से ली गई तथा संबंधित कर्मचारियों को सभी पात्र हितग्राहियों के पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणजन द्वारा बताई गई आम रास्ते संबंधित समस्याओं के निराकरण तथा ग्राम पंचायत कछपुरा में निर्मित हो रहे नवीन पंचायत भवन को 26 जनवरी तक पूर्ण कराए जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड तथा ग्राम कनेरा में मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने हेतु एसडीएम अटेर एवं आधार संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक भिण्ड को निर्देशित किया एवं निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चौम्हो पटवारी अरविन्द चौरसिया को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाने हेतु एसडीएम अटेर को निर्देशित किया तथा ग्राम चौम्हो में बन रहे नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र को शीघ्र पूर्ण एवं आवश्यक सुधार किए जाने तथा नवीन सीएम राईज भवन को शीघ्र हैण्डओवर किए जाने हेतु संबंधित विभाग प्रमुख को निर्देशित किया। कनेरा में तालाब के जीर्णोद्धार करने के लिए सीईओ जिला पंचायत भिण्ड को निर्देशित किया।


