भिण्ड, 29 दिसम्बर। आलमपुर के समीप स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल बाराही देवी गेंथरी माता मन्दिर पर आगामी 17 जनवरी को सकल हिन्दू समाज सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है।
गेंथरी मण्डल के हिन्दू समाज के लोगों की बैठक गेंथरी माता मन्दिर पर आयोजित की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से 17 जनवरी को सकल हिन्दू समाज सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर गेंथरी माता मन्दिर प्रांगण में सकल हिन्दू समाज सम्मेलन हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया है। बताया गया है कि गेंथरी मण्डल में चार ग्राम पंचायतों के 9 गांवों शामिल हैं। हिन्दू सम्मेलन के पहले सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ होगा, तीन बजे संत समागम एवं प्रवचन तथा शाम चार बजे भारत माता की आरती के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। सकल हिन्दू समाज सम्मेलन संचालन टोली ने हिप्दू समाज के लोगों से अपील की हैं कि अधिक से अधिक परिवार कार्यक्रम में पधार कर आयोजन को भव्य बनाएं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


