भिण्ड, 28 दिसम्बर। सामाजिक चेतना एवं महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत मां सावित्री बाई फुले की जयंती आगामी 3 जनवरी को गोहद में मनाने को लेकर मौ नगर के वार्ड क्र.12 कस्बा मोहल्ला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें मां सावित्रीबाई फुले के शिक्षा, समानता और सामाजिक सुधार के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर आगामी 3 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘गोहद चलो’ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विशेष रूप से रणनीति बनाई गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप देने पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला आईटी सैल प्रभारी रामू कुशवाह ने कहा कि मां सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने नारी शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता और समानता की स्थापना संभव है। बैठक में निर्णय लिया गया कि ‘गोहद चलोÓ कार्यक्रम को लेकर घर-घर संपर्क किया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को इससे जोड़ा जाएगा। अंत में मां सावित्रीबाई फुले के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। बैठक में रामप्रकाश कुशवाह, लाखन कुशवाह, नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, भाजपा जिला आईटी प्रभारी रामू कुशवाह, पीतम कुशवाह, रामसिया कुशवाह, हीरा कुशवाह, श्रीकृष्ण कुशवाह आदि लोग मौजूद रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण

