Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 29
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » योगी फिर मुसलमानों के पीछे हाथ धोकर पड़े

योगी फिर मुसलमानों के पीछे हाथ धोकर पड़े

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 23, 2025

– राकेश अचल

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को अशांत करने में कोई कसर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वे प्रदेश को संविधान के तहत चलाने के बजाय हिन्दू कट्टरता के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। जिन लोगों ने पिछले दिनों योगी सरकार को देवबंद में तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के लिए लाल कालीन बिछाकर स्वागत करते देखा था, वे भ्रम में थे कि योगी का बर्ताव मुसलमानों को लेकर बदल गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में हलाला प्रमाणीकरण की बात कहकर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कारोबारियों को परेशान करना शुरू कर दिया है। योगी के हलाल सर्टिफिकेशन पर दिए बयान के बाद सियासी पारा फिर से उबलने लगा है। समाजवादी पार्टी और कई मुस्लिम धर्म गुरुओं ने इस मुद्दे पर तल्ख प्रतिक्रिया दी है।
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुख्यमंत्री योगी के बयान पर कहा कि हलाल सर्टिफिकेट देने का सिलसिला शरीयत की रौशनी में सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मजहब की आड़ में पैसा कमाया जा रहा है। मौलाना रजवी ने यह भी कहा कि वह योगी की इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह पैसा आतंकवाद के लिए खर्च किया जा रहा है।
इस मसले पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को समय निकालकर के इस देश का इतिहास पढ़ना चाहिए। इस देश को बनाने में हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबका खून-पसीना लगा है। सुनील सिंह ने कहा कि योगी इस्लामी राजनीति की बात कर रहे हैं। वे धर्म को सबसे पहले आगे ले आते हैं, तो बताइये भगवान राम के नाम पर चंदा किसने चोरी किया? भगवान राम की जमीन पर घोटाला किसने किया? आज धर्म के नाम पर दलित और पिछड़ों का आरक्षण कौन छीन रहा है? कौन उनका हक खा रहा है?
आपको बता दूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हलाल सर्टिफिकेशन को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, और अब कोई भी संस्था हलाल सर्टिफिकेट लगाकर अपने उत्पाद नहीं बेच पाएगी। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि सामान खरीदते समय यह जरूर देखें कि कहीं उस पर हलाल सर्टिफिकेशन तो नहीं लिखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के ग्राहकों का शोषण किया जा रहा है और इस पूरे कारोबार का पैसा आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे षड्यंत्रों में इस्तेमाल होता है।
योगी का दावा है कि देश में लगभग 25 हजार करोड़ रुपए का यह कारोबार भारत सरकार या राज्य सरकार की किसी एजेंसी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। योगी ने साफ कहा कि जीएसटी दें, लेकिन हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी न दें, क्योंकि यह पैसा सीधे आपके खिलाफ इस्तेमाल होगा। यूपी सरकार ने ऐसे शोषण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के हलाल सर्टिफिकेशन लेबल वाले बयान पर विहिप  के विनोद बंसल भी हलालनॉमिक्स देश की इकॉनमी पर बहुत बड़ा बोझ बता रहे है।
योगी देश के मुस्लिम समाज को भारतीय नागरिक शायद मानते ही नहीं हैं। आपको याद होगा कि योगी ने ही गत वर्ष महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय मुस्लमानों के खिलाफ बंटोगे तो कटोगे का जहरीला नारा दिया था, जिसे बाद में संघ और भाजपा ने भी अपना लिया था। योगी के मुस्लिम विरोधी रवैये का असर बिहार विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है। बिहार में कोई 17 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं।

Post Views: 60
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
550166
Views Today : 837
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.