Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, June 20
BREAKING
  • पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
  • विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
  • राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
  • मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
  • जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
  • शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
  • आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
  • ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » राष्ट्रीय पटल पर गूंज रही है मप्र के विकास की धुन : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

राष्ट्रीय पटल पर गूंज रही है मप्र के विकास की धुन : विधानसभा अध्यक्ष तोमर

Jagran TodayBy Jagran TodayNovember 1, 2025

– ग्वालियर में हर्षोल्लास के साथ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह आयोजित
– जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बरसे मनमोहक लोकरंग
– विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित हुए, प्रदर्शनियां भी रहीं आकर्षण का केन्द्र
– जिले की विभूतियों का हुआ सम्मान, रक्तदान शिविर भी लगा

ग्वालियर, 01 नवम्बर। देश की अपेक्षाओं के अनुरूप मप्र तेजी के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। निश्चित ही वर्ष 2047 में आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण में मप्र की अग्रणी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र में हो रहे विकास की धुनि राष्ट्रीय पटल पर भी गूंज रही है। मप्र के साथ ग्वालियर भी विकास के नए आयाम तय कर रहा है। यह विचार विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मप्र के 70वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने सभी को मप्र स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं।
शनिवारको जिला प्रशासन के तत्वावधान में राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार में आयोजित हुए भव्य स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में ग्वालियर का नाम रोशन कर रहीं विभूतियों को सम्मानित किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए। इस अवसर पर मप्र के वैभव व लोक रंगों पर केन्द्रित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई थीं। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें सेवाभावी नागरिकों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया।
विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि मप्र में पिछले सालों में नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों का जाल बिछा है। इससे आर्थिक उन्नति को गति मिली है। इसी तरह मप्र बिजली उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। वर्तमान में प्रदेश में 26 हजार मेगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन हो रहा है। सोलर एनर्जी, उन्नत व जैविक खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई सुविधाओं में क्रांतिकारी प्रगति हुई है। पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों एवं श्रमिकों के बच्चों के लिए ग्वालियर सहित प्रदेश के अन्य महानगरों में चार श्रमोदय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। इसी तरह हर विकास खण्ड में सांदीपनि स्कूल, सीएम राइज स्कूल स्थापित किए गए हैं, जो प्रतिष्ठित निजी स्कूलों की तरह आधुनिक शिक्षा सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इसी कड़ी में मालनपुर में सैनिक स्कूल निर्माणाधीन है।
तोमर ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले प्रदेश में मात्र 4 मेडीकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर 24 हो गई है। मेक इन इंडिया के तहत पहला हथियार कारखाना ग्वालियर के नजदीक मालनपुर में स्थापित हुआ है। रीवा के सोलर प्लांट की तर्ज पर मुरैना में भी विशाल सोलर प्लांट स्थापित होने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिला है। प्रदेश में लाखों लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ग्वालियर सहित संपूर्ण प्रदेश में तेजी से औद्योगिक निवेश हो रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि वर्ष 2003 से मप्र में लगातार विकास के नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम हुए हैं। वहीं डकैत समस्या का पूरी तरह उन्मूलन हुआ है, जिससे विकास के लिए सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दोनों सरकारें विकसित एवं आत्मनिर्भर मप्र व देश के निर्माण में जुटी हैं। आरंभ में विधानसभा अध्यक्ष तोमर सहित अन्य अतिथिगणों ने दीप प्रज्ज्वलन कर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
ग्वालियर में आयोजित हुए स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने मनमोहक रंग बिखेरे। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय संगीत की विशिष्ट शैली तराना में राग बागेश्वरी व झपताल में कथक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में इसके बाद महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उमावि की छात्राओं ने अपनी नृत्यमय प्रस्तुति के माध्यम से पूरे मप्र की सैर कराई। इसके बाद राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विश्व विख्यात मैहर वाद्य वृंद की तर्ज पर वाद्य वृंद की प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामोत्सव को साकार किया। कोयल की कुहू-कुहू व चिडिय़ों का कलरव और ग्रामीण समाज में रचे-बसे नृत्य प्रत्य के कामों से निकलने वाली धुनि वाद्य वृंद की प्रस्तुति में साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों की इस प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का समापन सांदीपनि उमावि पद्मा की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस प्रस्तुति में भी मप्र की सांस्कृतिक विविधताओं के दर्शन कराए गए। कार्यक्रम का सामपन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संचालन एसबी ओझा ने किया।
इन विभूतियों का हुआ सम्मान
जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य अतिथियों ने जिले की पांच विभूतियों को सम्मानित किया। इनमें बैडमिंटन में राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे अभिनव शर्मा, स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) में चयनित प्रदेश के पहले बॉक्सर प्रिंस यादव, सबसे कम उम्र में अपने माता-पिता के साथ माउण्ट एवरेस्ट आधार शिविर में पहुंचने का कीर्तिमान बना चुके कंदर्प शर्मा व रितिका शर्मा एवं ममता शर्मा व भूपेन्द्र शर्मा, उदयीमान कथक नृत्यांगना डॉली जयेश कुमार एवं देहदान का संकल्प ले चुके अशोक मजूमदार शामिल हैं।
इन हितग्राहियों को वितरित की गई सहायता
स्थापना दिवस समारोह में संत रविदास योजना के तहत पशु आहार उद्यम के लि अजय परिहार को 9 लाख रुपए व सीमेंट ट्रेडिंग के लिए रुस्तम चौधरी को 4 लाख 70 हजार, मुद्रा योजना के तहत ग्रॉसरी स्टोर के लिए आजाद वीरसिंह राणा को 5 लाख व ब्यूटी पार्लर स्थापित करने के लिए माधवी श्रीवास्तव को 2 लाख, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत बारेलाल को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए गए। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत गीता व राहुल राजपूत को स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
बाल विवाह रोकने के लिए किए हस्ताक्षर
स्थापना दिवस समारोह स्थल पर बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें शामिल होने आए अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने बाल विवाह रोकने के लिए हस्ताक्षर किए।
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
स्थापना दिवस समारोह में सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव, विधायक मोहन सिंह राठौर व साहब सिंह गुर्जर, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, संत ऋषभदेवानंद महाराज, संत कृपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेमसिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत एवं अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व सीबी प्रसाद समेत अन्य संबंधित अधिकारी, लोकतंत्र सेनानी, महाविद्यालयीन व स्कूली विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
सामूहिक एकता भोज भी हुआ
स्थापना दिवस समारोह के बाद कृषि विश्वविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक एकता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथिगणों एवं सभी प्रतिभागियों ने समरसता के साथ भोज ग्रहण किया।

Post Views: 58
Jagran Today
  • Website

Related Posts

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026

मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित

June 16, 2026

जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई

June 16, 2026

शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ

June 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र

June 16, 2026

विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

June 16, 2026

राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

June 16, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
565523
Views Today : 575
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.