भिण्ड, 28 नवम्बर। सेवार्थ जन कल्याण समिति द्वारा अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण गोहद चौराहे पर स्थित शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय में 29 एवं 30 नवंबर को संपन्न होगा। यह जानकारी आयोजकों ने महाविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
आयोजकों ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक विकसित भारतीय की संकल्पना को खेल के माध्यम से सशक्त, समृद्ध तथा समग्र समावेशन द्वारा भारत शक्ति का संवर्धन है। गोहद के कुछ स्कूल तथा सेवार्थ जन कल्याण समिति द्वारा संचालित केन्द्रों में से तीन टीम इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। कुल 10 टीम टूर्नामेंट में सहभागिता करेंगी। विजेता को पांच हजार रुपए तथा उपविजेता को तीन हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 29 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा। उद्घाटन अवसर के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त संभाग आयुक्त राजीव शर्मा होंगे। टूर्नामेंट नॉकआउट पद्धति पर आधारित होगा। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के पश्चात 30 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे इसका समापन सत्र होगा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान के कुल सचिव यतेंद्र सिंह होंगे। इस अवसर पर दूसरे अतिथि, अपनी गरिमामय उपस्थित से पुलिस अधीक्षक भिण्ड कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार करेंगे। सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, मेडल भी प्रदान किए जाएंगे। भोजन, स्वल्पाहार एवं पुरस्कार राशि सभी का प्रबंध गोहद वासियों ने किया है। ट्रॉफी, मेडल, स्मृति चिन्ह इत्यादि भारतीय स्टेट बैंक गोहद शाखा द्वारा प्रायोजित हैं। जैसा नाम से स्पष्ट है भारतीयता के संवर्धन में भारतीय स्टेट बैंक की विशिष्ट भूमिका रही है ।
पत्रकारवार्ता में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा गोहद के प्रबंधक नरेन्द्र लोधी, महर्षि अरविंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आसाराम सगर, सेवार्थ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ओपी दीक्षित, सचिव राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मेजर मनोज पाण्डे, कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, मोहनलाल अहिरवार, स्थानीय संचालक राहुल शर्मा तथा बच्चे उपस्थित थे।
Saturday, April 11
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण


