भिण्ड, 27 नवम्बर। दबोह में निर्वाचन कार्यों के प्रति जिम्मेदारी और पारदर्शिता का बेहतरीन उदाहरण सामने आया है। भाग संख्या 290 नं.14 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य बीएलओ संजय सोनी ने इलेक्शन सुपर बाईजर कमलेश झा के मार्गदर्शन में शत-प्रतिशत पूरा कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
मतदाता सूची जैसे संवेदनशील कार्य में हर घर की जानकारी का सत्यापन, मतदाताओं के फॉर्म भरना, त्रुटियों का सुधार और दस्तावेजों का संकलन बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। समय से पहले इस कार्य का पूरा होना टीम की निष्ठा, पारदर्शिता और प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है। इस उपलब्धि में बीएलओ सुपर बाईजर पीतम सिंह की भूमिका भी सराहनीय रही। जिन्होंने निरंतर निगरानी और मार्गदर्शन से पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया।
इसी दौरान बीएलओ संजय सोनी ने आमजनता से विशेष अपील की है कि मतदाता सूची में अपना नाम सही-सही दर्ज करवाने व अन्य त्रुटि के लिए जल्द से जल्द अपने बीएलओ को सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की देर न करें। क्योंकि आपका एक वोट लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने इसे दबोह क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य बताते हुए इलेक्शन सुपर बाईजर कमलेश झा, संजय सोनी, पीतम सिंह व टीम को बधाई दी है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

