भिण्ड, 22 नवम्बर। सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड्डू बाल्मीकि एडवोकेट ने नगर पालिका परिषद भिण्ड में दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने तथा एरियर का भुगतान करने के लिए कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
पत्र के माध्यम से वाल्मीकि ने बताया है नगर पालिका भिण्ड में दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान आज तक नहीं किया गया है, जबकि स्थाई एवं विनियमित कर्मचारियों को वेतन का भुगतान हो चुका है तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को मप्र उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के आदेश व श्रम विभाग के आदेश के बाद भी एरियर का भुगतान नहीं किया गया, जो कि उच्च न्यायालय एवं श्रम विभाग के आदेश की अवहेलना हैं।
उन्होंने कहा कि स्थाई सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर की तीसरी किस्त व विनियमित कर्मचारियों को विलंब से विनियमित किए जाने की अवधि के एरियर का भुगतान भी आज दिनांक तक नहीं किया गया है। नगर पालिका भिण्ड में सफाई कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, उन्हें न तो समय से वेतन मिल रहा है और न ही शासन की अन्य योजनाओं का लाम मिल रहा है। अगर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होता है तो नगर पालिका भिण्ड के अधिकारियों की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर मप्र उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

