– विधायक कुशवाह ने मतदाता सूची-विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक कर रूपरेखा पर की चर्चा
भिण्ड, 20 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर की समीक्षा हेतु भिण्ड विधानसभा क्षेत्र की बैठक में मतदाता सूचियां अभियान को लेकर समीक्षा की। जिसमें मतदाता सूची को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक संगठन है, विचार भाव को लेकर हम सब काम करते हैं, पार्टी का मतदाता सूची अभियान महत्वपूर्ण है, जिसमें कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करते हुए इस अभियान को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचाकर मतदाता सूचियां में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के समर्थित व्यक्तियों एवं 18 वर्ष की आयु के युवाओं, महिलाओं एवं सर्व समाज का वोट बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उन लोगों के फार्म भराकर और बीएलओ से संपर्क कर इस अभियान में गति प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का महत्वपूर्ण आधार हमारा बूथ केन्द्र है, जिसे हम आगामी चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए भाजपा अधिक से अधिक मतों से जीत कर फिर समाजसेवा के लिए केन्द्र और राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यशालाएं संपन्न की जा चुकी हैं, कार्यशाला में संगठन के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता बढ़ाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनसंपर्क बढ़ाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने का संकल्प दिलाया गया। भिण्ड विधानसभा के 296 बूथ पर मतदाता सूची के पुन निरीक्षण कार्य के प्रतिवेदन को बैठक में प्रस्तुत किया।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने मतदाता सूची सर्वेक्षण को लेकर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले हम अपनी विचारधारा वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट में बढ़वाकर बूथ को मजबूत करना है, तभी ही हमारा लक्ष्य पूर्ण होगा। जिसके लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी के साथ लक्ष्य को पूर्ण करते हुए घर-घर जाकर युवा और महिलाओं तथा सर्व समाज के मतदाताओं के वोट बढ़ावा कर भाजपा को मजबूती प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि भिण्ड नगर पालिका का चुनाव नगर निगम चुनाव की तैयारी से पहले हमें बीजेपी को विजयश्री दिलाने के लिए शहर के सभी वार्डों में वोट अधिक से अधिक संख्या में बड़वाकर कार्य करना है। जिसके लिए कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर चार-चार कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर मतदाता सूची के इस अभियान में संकल्प लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का मुख्य आधार हमारा बूथ केन्द्र है, जिसे हमें अपनी जिम्मेदारी के साथ मजबूत करना है, यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है।
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णाकांता तोमर, विधानसभा संयोजक शोभित अग्रवाल ने संचालन करते हुए मतदाता सूची परीक्षण को लेकर विधानसभा कार्यशाला में नाम बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के तहत उनको पूरे विस्तार के साथ समझाया। आभार व्यक्त महाराणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष शुरू पचोरी ने किया। बैठक में जिला मंत्री रश्मि खटीक, डॉ. तरुण शर्मा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री संगीता कौशल, देवी राठौर, मण्डल अध्यक्ष प्रिंस दुबे, प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, दीपेन्द्र सिंह तोमर, प्रदीप सिंह राजावत, पूर्व नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, सुनील बाल्मिक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह भदौरिया, पवन जैन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अभिलेख सिंह यादव, आनंद सिंह यादव मंच पर उपस्थित थे।


