भिण्ड, 20 नवम्बर। जिले के पावई थाना क्षेत्र में टीकरी ईंट भट्टा के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक निमंत्रण खाकर अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देवेन्द्र सिंह बघेल उम्र 28 वर्ष निवासी हरिवंश की खोड़ ग्राम पावई बिरगवां से निमंत्रण खाकर अपने गांव की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह टीकरी ईंट भट्टा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। घटना इतनी भीषण थी कि देवेन्द्र सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण टक्कर में किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पावई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि सड़क के इस हिस्से पर मोड़ होने और तेज गति के कारण दुर्घटना होने की संभावना है। पुलिस दूसरे बाइक चालक की स्थिति और पहचान को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।
परिवार में शोक का माहौल
घटना में देवेन्द्र सिंह बघेल की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हादसे के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


