– खाद्यान्न वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
भिण्ड, 18 नवम्बर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत खाद्यान्न वितरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। जिसमें खाद्यान्न वितरण की नियमितता, शिकायतों का निराकरण, परिवहन व भंडारण की स्थिति, उचित मूल्य दुकानों का सत्यापन और खाद्यान्न का समय पर आवंटन व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने और लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी को भी वितरण में कठिनाई न हो। राशन दुकानों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करनी होगी तथा वितरण से जुड़ी शिकायतों का शीघ्र निवारण किया जाए। वितरण की निगरानी के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं और अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने खाद्यान्न की सही तरीके से उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा शिकायतों के त्वरित निवारण पर चर्चा की गई।


