भिण्ड, 18 नवम्बर। अहिंसा महिला बाल कल्याण स्वास्थ्य शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित अहिंसा नशा मुक्ति केन्द्र आईआरसीए मालनपुर में मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पहल के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्र के वालंटियर्स, हितग्राही, स्टाफ सदस्य तथा आसपास के विद्यालयों के परिवारजन, गुरुजन और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक नशा मुक्ति शपथ तथा ई-प्लेज (ऑनलाइन शपथ) रहा। उपस्थित सभी युवाओं, छात्र-छात्राओं, वालंटियरों और स्टाफ सदस्यों ने न केवल मंच पर सामूहिक शपथ ली, बल्कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ई-शपथ भी ग्रहण की।
इस दोहरी प्रक्रिया ने अभियान को डिजिटल शक्ति प्रदान की और यह संदेश दिया कि नशा मुक्ति के संकल्प को अपनाने के लिए तकनीक का उपयोग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में यह दृढ़ संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए विनाशकारी है। इसलिए सभी को मिलकर इसे समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। अहिंसा संगठन ने नशा मुक्त भारत अभियान को और अधिक जनसहभागिता से जोड़ने हेतु आगामी दिनों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने का निर्णय लिया। आज का यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से अत्यंत सफल रहा और नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की ओर एक प्रेरक कदम साबित हुआ।
Friday, June 19
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण


