भिण्ड, 01 नवम्बर। मालनपुर नगर में नेशनल हाईवे पंप के सामने शर्मा होटल के बगल से जय बाबा इंटर प्राइजेज द्वारा खाटूश्याम बाबा के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजन किया गया। जिसमें दोपहर एक बजे से बाबा खाटूश्याम के कीर्तन संग भजन हुए। यहां भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे और बाबा की जयकारे लगाए और केक काटकर बाबा खाटूश्याम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। तत्पश्चात प्रसादी बांटी गई। इस अवसर पर जय बाबा इंटरप्राइजेज के संचालक संतोष कांकर, सुरेन्द्र कांकर, राकेश शर्मा, संतोष शर्मा, गायक कलाकार नीरज शर्मा, आसाराम शर्मा, लला चौधरी, बंटी शर्मा संजू शर्मा आदि मौजूद रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


