ऋषीश्वर महाविद्यालय फूफ में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 31 अक्टूबर। 30 एमपी बटालियन एनसीसी भिण्ड के कमाण्डिंग ऑफिसर कुलवंत सिंह कुहाड़ एवं एडम कर्नल अवनिंदर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ऋषीश्वर महाविद्यालय फूप में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय में कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में कैप्टन डॉ. कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया ने व्याख्यान दिया।
उन्होंने अपने सार्गर्भित उदवोधन से सरदार वल्लभभाई पटेल की विचारों को कैडेट्स के साथ साझा किया। जिसमें गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, बहुत बोलने से कोई लाभ नहीं, बल्कि हानि होती है। मुफ्त चीज मिलती हैं तो उसकी कीमत आधी हो जाती है, जो काम कल करना है उसे आज कर लेना चाहिए, आज के काम के बिना कल का काम नहीं होगा।
मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक सोनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में रोचक जानकारियां दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा, प्रो. अरुंधति दीक्षित, प्रो. ट्विंकल, चन्द्रबिंदु शर्मा, सचिन शर्मा, दधिराम शर्मा, गणपति शर्मा, मुनेश शर्मा, अनूप कुमार, सोनम चौहान, महिमा सिंह, आदित्य शर्मा, अमित सिंह, रितिक शर्मा, अभिषेक यादव, प्रशांत यादव, आदित्य भदौरिया, हिमांशु शर्मा, गायत्री शर्मा, वैष्णवी, रोशनी, अंजली वर्मा, रितिक सिंह, दक्ष भदौरिया, अमर शर्मा, हर्षित, शिवानी शर्मा आदि उपस्थित रहे।


