Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा

May 28, 2026

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, May 30
BREAKING
  • शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
  • हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
  • खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
  • बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
  • मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
  • ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » डॉ. शिवेन्द्र का अपने पिता के प्रति समर्पण अद्वितीय है : डॉ. गोविन्द सिंह

डॉ. शिवेन्द्र का अपने पिता के प्रति समर्पण अद्वितीय है : डॉ. गोविन्द सिंह

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 30, 2025

– शिक्षाविद् शिवराम सिंह की पुण्यतिथि पर रौन में श्रद्धांजलि सभा एवं अभा कवि सम्मेलन आयोजित

भिण्ड, 30 अक्टूबर। डॉ. शिवेन्द्र का अपने पिता के प्रति समर्पण अद्वितीय है। वे हर साल इस आयोजन में अपने पिता को को सच्ची श्रद्धांजलि देकर नई पीढ़ी को पितृभक्ति का संदेश देते हैं। यह बात पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष मप्र विधानसभा डॉ. गोविन्द सिंह ने गत दिवस दुर्गा वाटिका रौन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व शिक्षाविद् शिवराम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भिण्ड से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर ने कहा कि शिवराम सिंह जी निहायत ईमानदार एवं कर्तव्य निष्ठ अधिकारी थे, वे जीवन मूल्यों से कभी समझौता नहीं करते थे, वही गुण, वही लक्षण उनके गीतकार पुत्र डॉ. शिवेन्द्र को एक अच्छा इंसान बनाते हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने देशभर से आए कवियों को श्रोताओं के बीच बैठ कर सुना। आगरा से पधारी उर्दू शायरा शमीम कौसर ने अपनी गजलों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। देखें उनकी ये पंक्तियां- तुमने रोकर गलत फैसला कर लिया। दे दिया उसको दिल, बात ही बात में।। वहीं मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से पधारी कवयित्री प्रीति अग्रवाल ने वीर रस की हुंकार भरी तो प्रांगण तालियों से गूंज उठा। देखिए उनकी ये पंक्तियां- बोलो तो इन वीरों का क्या, सच में ये अपमान नहीं। जैसा होना चाहिए था, ये वैसा हिन्दुस्तान नहीं। सेवढ़ा से आए युवा गीतकार डॉ. राजू विश्वकर्मा ने ऐसा सुमधुर गीत पढ़ा कि श्रोता एकदम शांत हो कर रह गए।। देखें उनकी ये पंक्तियां- महकी हुई बहार में, सपने बिखर गए। दिल में जिन्हें संजोया, वे जाने किधर गए।
करेरा से आए प्रतीक चौहान, भिण्ड से आए डॉ. मनोज स्वर्ण, औरैया से आए बुंदेली कवि प्रदीप वाजपेई, आलमपुर से आए हरनारायण हिण्डोलिया ने अपनी-अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को ऊंचाइयां प्रदान कीं। इटावा से पधारे अंतर्राष्ट्रीय कवि कुमार मनोज ने शानदार सचालन से श्रोताओं का मन हर लिया। दतिया से पधारे बुंदेली कवि सुंदरलाल श्रीवास्तव ने अपने बुंदेली गीतों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। अंत में डॉ. सेंगर ने कहा कि रौन का यह आयोजन जिले भर में श्रेष्ठ व यादगार आयोजन होता है, डॉ. शिवेन्द्र अपने शिक्षाविद् पिता को हर साल सच्ची श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम को स्मरणीय व प्रेरक बनाते हैं।
इसके बाद पूर्व प्राचार्य दशरथ सिंह कौरव ने अपना उदबोधन दिया। अंत में आभार प्रदर्शन जैतपुरा मढ़ी से पधारे समाजसेवी रामाधार सिंह बड़े ने किया। आयोजक एवं संयोजक डॉ. शिवेन्द्र सिंह व निरंजन दत्त जानू ने मिलकर सभी कवियों और समाज सेवियों का सम्मान शाल श्रीफल एवं मानदेय देकर किया। रात तीन बजे तक चले इस आयोजन में भारी बारिश के बाद भी लगभग 300 श्रोता अंत तक जमे रहे।

Post Views: 160
Jagran Today
  • Website

Related Posts

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026

खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला

May 28, 2026

बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज

May 28, 2026

मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल

May 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

May 28, 2026

मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

May 28, 2026

अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त

May 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
550988
Views Today : 604
Who's Online : 8
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.