– पूर्व विधायक रायसिंह बाबा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
भिण्ड, 29 अक्टूबर। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रायसिंह भदौरिया बाबा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके पैतृक गांव मानहड़ में समाधि स्थल पर किया गया, जिसमें सैकड़ों समाजसेवी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। इस दौरान रायसिंह भदौरिया बाबा की धर्मपत्नी राजाबेटी भदौरिया, पुत्री सुधादेवी व प्रपौत्र हर्षवर्धन सिंह भदौरिया, पूर्वमंत्री ओपीएस भदौरिया, केपी सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूर्वमंत्री ओपीएस भदौरिया ने पूर्व विधायक रायसिंह भदौरिया बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भविष्य में उनके पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान उपस्थित जन समुदाय से उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक रायसिंह भदौरिया बाबा के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उन्होंने इस क्षेत्र और समाज के लिए जो किया है वह उनका योगदान अक्षुण्ण है।


