भिण्ड, 29 अक्टूबर। पिछले तीन दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण गोहद क्षेत्र के अनेक गांवों में धान एवं अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई खेतों में जलभराव एवं मिट्टी कटाव की स्थिति बनने से किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ी है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं दंडाधिकारी, गोहद ने किसानों को राहत प्रदान करने हेतु एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
आदेशानुसार तहसील गोहद अंतर्गत प्रभावित ग्रामों में फसलों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय दल में ग्राम पटवारी, ग्राम सेवक, कृषि सहायक, कोटवार, पंचायत सचिव एवं संबंधित गांव के दो प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल रहेंगे। यह टीम प्रभावित क्षेत्रों में जाकर फसलों की क्षति का सर्वेक्षण करेगी तथा किसानों से जानकारी एकत्र कर प्रारंभिक प्रतिवेदन तैयार करेगी। यह रिपोर्ट 2 दिनों के भीतर अनुविभागीय अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सर्वे का कार्य पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समग्र रूप से किया जाए, ताकि प्रत्येक प्रभावित किसान को उचित मुआवजा प्राप्त हो सके। किसी भी प्रकार की लापरवाही या विवाद की स्थिति में संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। अनुविभागीय अधिकारी ने कहा कि शासन का यह प्रयास है कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को संवेदनशीलता और तत्परता से पूर्ण करें।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


