भिण्ड, 27 अक्टूबर। जिले के मौ थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रतवा में सोमवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार रतवा गांव निवासी बाबूसिंह परिहार उम्र 55 वर्ष का लंबे समय से अपने भाई और भतीजों के साथ पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को बात मारपीट तक पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि बाबूसिंह से विवादित जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई थी। जो झगड़े में बदल गई और आरोपियों ने लाठी-डंडों से बाबू सिंह परिहार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौ पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन थाने में उपस्थित होकर आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने और सभी को गिरफ्तार करने की मांग की। मौ पुलिस मामले की जांच कर रही है। शांति एवं कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


