भिण्ड, 23 अक्टूबर। अटेर क्षेत्र के ग्राम खिपोना में बुधवार देर रात बस्ती के भीतर एक मगरमच्छ घुस आया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और वापस चंबल नदी में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात करीब 1.50 बजे ग्राम खिपोना की आबादी वाले हिस्से में एक बड़ा मगरमच्छ घुस आया। गांव वालों ने जब उसे देखा तो तुरंत 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुछ समय बाद 112 वाहन मौके पर पहुंचा और स्थिति की जानकारी अटेर थाना प्रभारी बालवीर चौरसिया को दी गई। थाना प्रभारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम को भी तत्काल सूचना दी गई। करीब 2 बजे वन विभाग की टीम गांव पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित वाहन से ले जाकर चंबल नदी में सुबह करीब 3.30 बजे छोड़ा गया। रेस्क्यू टीम में डिप्टी प्रभारी बालवीर चौरसिया, जयकरन सिंह परिहार, 19 वर्षीय रेस्क्यू एक्सपर्ट जग्गू परिहार और भगीरथ शामिल रहे। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग के अनुसार चंबल नदी के किनारे बसे गांवों में बरसात और जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ कभी-कभी भटक कर आबादी की ओर पहुंच जाते हैं। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं, तुरंत सूचना दें ताकि समय पर रेस्क्यू किया जा सके।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


