Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 30
BREAKING
  • करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
  • कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
  • छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
  • आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • युवक फांसी पर झूला, मौत
  • उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
  • संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
  • इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » जिले में सोमवार को धूमधाम से मनेगी दीपावली, घर-घर होगा लक्ष्मी गणेश का पूजन

जिले में सोमवार को धूमधाम से मनेगी दीपावली, घर-घर होगा लक्ष्मी गणेश का पूजन

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 19, 2025

भिण्ड, 19 अक्टूबर। दीपावली रोशनी का पर्व है, यह त्योहार हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दीपावली का पांच दिवसीय पर्व शनिवार को धनतेरस के साथ शुरू हो गया है। जो भाईदूज तक चलेगा। जिले में सोमवार को दीपावली मनाई जाएगी। प्रत्येक वर्ष दीपावली की तिथि को लेकर जनमानस में संशय की स्थिति तब बनती है, जब अमावस्या तिथि दो दिनों तक विस्तृत हो जाती है। वर्ष 2025 में भी यही स्थिति बन रही है, जहां अमावस्या तिथि 20 और 21 अक्टूबर, दोनों दिनों को स्पर्श कर रही है। ऐसे में यह जानना अत्यंत आवश्यक है कि शास्त्रानुसार किस दिन लक्ष्मी-गणेश का पूजन और दीपदान करना श्रेयस्कर एवं शुभ है।
ज्योतिषाचार्य पवनकृष्ण शास्त्री बताते हैं कि धर्मसिंधु, निर्णयसिंधु और अन्य प्रमुख धर्मग्रंथों में दिए गए नियमों और सिद्धांतों के गहन विश्लेषण के पश्चात निष्कर्ष आया है कि वर्ष 2025 में दीपावली का महापर्व 20 अक्टूबर सोमवार को ही मनाया जाना शास्त्र सम्मत है। दीपावली पूजन की तिथि का निर्णय करने के लिए शास्त्रों का नियम है कि प्रदोष व्यापिनी अमावस्या। इसका अर्थ है कि जिस दिन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में अमावस्या तिथि उपस्थित हो, उसी रात्रि को लक्ष्मी पूजन किया जाना चाहिए। प्रदोष काल को ही लक्ष्मी पूजन का मुख्य कर्मकाल माना गया है।
शास्त्री ने बताया कि वर्ष 2025 के तंत्रकुल पंचांग के आधार पर 20 अक्टूबर सोमवार को सूर्यास्त लगभग 17.42 बजे, प्रदोष काल का आरंभ 17.42 बजे से, अमावस्या तिथि का आरंभ 15.45 बजे से होगा। इस दिन प्रदोष काल के आरंभ से लेकर संपूर्ण रात्रि तक अमावस्या तिथि की अखंड और संपूर्ण व्याप्ति है। यह लक्ष्मी पूजन के लिए सबसे आदर्श और शास्त्र सम्मत स्थिति है। 21 अक्टूबर मंगलवार को सूर्यास्त लगभग 17.41 बजे, प्रदोष काल का आरंभ 17.41 बजे से, अमावस्या तिथि की समाप्ति 17.55 बजे होगी। इस दिन प्रदोष काल में अमावस्या की उपस्थिति केवल 14 मिनट की है। यह अवधि एक घटिका (24 मिनट) से भी बहुत कम है। पूजा के कर्मकाल के लिए इतनी अल्प अवधि को केवल स्पर्श मात्र ले सकते हैं। यह दीपावली हेतु पर्याप्त आधार प्रदान करने योग्य नहीं है।
उपरोक्त सभी शास्त्रीय प्रमाणों, तर्कों और पंचांग के गणितीय विश्लेषण से यह निर्विवाद रूप से सिद्ध होता है कि दीपावली का मुख्य पर्व, लक्ष्मी-गणेश पूजन और दीपदान 20 अक्टूबर सोमवार को ही करना शुभ, मंगलकारी और शास्त्र सम्मत है। 21 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या की व्याप्ति एक घटिका भी न होने के कारण उसे लक्ष्मी पूजन के लिए ग्रहण नहीं किया जा सकता। वह दिन अमावस्या के स्नानदान और श्राद्ध कर्मों के लिए मान्य होगा।
दीपावली, शुभ लक्ष्मी पूजन मुहर्त
लाला रामस्वरूप आरसी एण्ड संस पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर सोमवार को दीपावली पूजन का दिन में 2.38 से 4.7 बजे तक स्थिर कुंभ लग्न का शुभ मुहूर्त है। इसी के बाद शाम 6 बजे तक लाभ और अमृत का चौघड़िया शुभ मुहूर्त है। इसके बाद में 6.30 बजे तक गोधूली की बेला का शुभ मुहूर्त रहेगा, इसके बाद शाम 7.12 रात्रि से 6.8 बजे तक स्थिर वृषभ लग्न का उत्तम मुहूर्त है। इसी के साथ रात्रि 11.22 बजे तक सामान्य उत्तम मुहूर्त रहेगा, रात्रि 11.22 से रात्रि 1.40 बजे तक चर लग्न और निशीथ काल का शुभ मुहूर्त रहेगा।
बाजारों में रही चलह-पहल
दीपावली के त्यौहार के मद्दनजर भिण्ड बाजार में रविवार को काफी चलह-पहल देखने को मिली। बाजारों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से लोग दीपावली की सौदा करने पहुंचे। बाजार में लगी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, कलेण्डर, दीये, खीलें-गट्टा, मिठाई, कपड़े, ज्वैलरी, इलैक्ट्रोनिक्स, आतिशबाजी की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ रही।
साफ-सफाई में जुटे लोग
दीपावली के त्यौहार को देखते हुए लोगों को अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई कर आकर्षक लाईटिंग करते हुए देखा गया। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अपने-अपने घरों रंगाई-पुताई कर घर को सजाया है। वहीं जिले के मन्दिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है।

Post Views: 216
Jagran Today
  • Website

Related Posts

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

July 28, 2026

युवक फांसी पर झूला, मौत

July 28, 2026

उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर

July 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
596764
Views Today : 2105
Who's Online : 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.