भिण्ड, 18 अक्टूबर। नगर परिषद दबोह द्वारा दीपावली के अवसर पर स्थाई निकाय में काम करने वाले कर्मचारियों को नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र दुधारिया, नगर परिषद अधिकारी अतुल रावत ने अपने अधीनस्थ सफाई मित्र, सफाई दरोगा, वाहन चालक, भृत्य के पदों पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर ड्रेस तथा एक-एक मिठाई के पैकेट प्रदान किए। कर्मचारियों को सर्दी से बचने के लिए ट्रकसूट देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि नगर परिषद में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन पहलीवार देखने को मिला। नगर परिषद अधिकारी द्वारा सफाई मित्रों के अलावा वाहन चालक, भृत्य जैसे छोटे कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर यह संदेश दे दिया कि कोई भी कर्मचारी छोटा, बड़ा नहीं होता, सिर्फ काम अलग होते हैं। इस मौके पर नगर परिषद का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


