भिण्ड, 10 अक्टूबर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा सिलाई मशीन प्रशिक्षण 31 दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षार्थी का मूल्यांकन कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भिण्ड के जिला समन्वयक जयप्रकाश बरुआ एवं सेंट्रल बैंक ऑफ जिला अग्रणी प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए चल रही शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनको प्रशिक्षण के पश्चात स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं प्रशिक्षार्थी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर उक्त अधिकारी सहित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संकाय धीरेन्द्र श्रीवास्तव एवं कीर्ति शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वहीं संकाय धीरेन्द्र श्रीवास्तव के माध्यम से जानकारी दी कि संस्थान के माध्यम से 64 प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाते हैं। आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर, अगरबत्ती निर्माण, टेडी बियर निर्माण, फास्ट फूड, जूट उत्पाद, कस्टम ज्वैलरी एवं पेपर बैग निर्माण आदि के लिए आवेदन की तिथि 15 अक्टूबर की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त दिनांक तक अपना आवेदन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बस स्टैंड के सामने पशु चिकित्सालय के पास भिण्ड से संपर्क करें।
Monday, June 22
BREAKING
- ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल
- हल्दीघाटी का युद्ध भले ही कुछ घण्टों तक चला हो, लेकिन इसकी गूंज सदियों तक सुनाई देती रही: चलकोई
- हत्या का प्रयास करने वाला पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- रात्रि गश्त के दौरान वारदात से पहले आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद
- योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली है: सांसद संध्या राय
- स्वस्थ जीवन की यह पहचान, योग अपनाएं हर इंसान : शर्मा
- बेहतरीन जीवन शैली के लिए योग निरंतर करें : दुबे
- योग हमारी महान उपलब्धियों में से एक है पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात : भदौरिया


