भिण्ड, 13 जनवरी। विश्व हिन्दू परिषद मालनपुर-गोहद के तत्वावधान में श्रीराम मन्दिर अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली संत शोभायात्रा का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
इस अवसर पर मालनपुर ग्रामीण अंचल के समस्त साधु-संत, सज्जन शक्ति, मातृ शक्ति एवं सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को 27 जनवरी को सादर आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा का शुभारंभ ठड़ेश्वरी मन्दिर मालनपुर से होगा तथा नगर भ्रमण उपरांत समापन भी ठड़ेश्वरी मन्दिर परिसर में ही किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

