भिण्ड, 05 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। शताब्दी वर्ष में विजयदशमी उत्सव के अवसर पर निकाले जा रहे पथ संचलन के क्रम में रविवार को भिण्ड नगर की आदर्श बस्ती, दयानंद बस्ती, बिस्मिल बस्ती एवं अकोड़ा नगर सहित गिगरखी, कोंहार, परोसा, ऐंचाया सहित अनेक मंडल व बस्ती स्थान पर पथ संचलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित तिलक राज दांगी ने कहा कि रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों से संघ का कार्य सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी है। व्यक्ति निर्माण से समाज संगठित होता है और संगठित समाज ही परम वैभवशाली राष्ट्र का कारक बनता है। राघवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पांच परिवर्तन जिसमें कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता, पर्यावरण एवं नागरिक शिष्टाचार के माध्यम से हम समाज परिवर्तन कर अपने राष्ट्र को परम वैभवशाली और शक्तिमान बना सकते हैं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


