भिण्ड, 07 जून। जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जितेन्द्र बांगड़ द्वारा स्थापित मैपल्स प्लास्टिक इंडस्ट्री प्रालि ने स्थानीय स्तर पर पानी के पाइप मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित कर नई दिशा दी है। एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 के तहत एक वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह प्लांट विशेषकर अमृत 2.0 और हर घर नल, हर घर जल अभियानों के लिए एसडीपी पाइप का उत्पादन करता है। ग्वालियर क्षेत्र में पहले पाइप निर्माता न होने के कारण आस-पास के लोग बाहर से महंगे मटेरियल मंगवाने को मजबूर थेय इसी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए बांगड़ ने मप्र शासन, एमपीआईडीसी और डीआईसी के सहयोग से यह निवेश किया।
आज प्लांट तीन शिफ्ट में संचालित होता है और कुल 22 कर्मचारियों को रोजगार देता है, जिसने स्थानीय समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। संस्थान की दो मशीनों की मासिक उत्पादन क्षमता 500 टन है, और वर्तमान में प्लांट 55*60 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रहा है, जिससे उत्पादन को बढ़ाने और स्थानीय मांग पूरी करने की गुंजाइश बनी हुई है।
जितेन्द्र बांगड़ ने बताया कि शासन की योजना के तहत समय पर मिली सब्सिडी ने शुरुआती बाधाओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं। स्थानीय उत्पादन ने न केवल पाइप के दाम कम किए हैं बल्कि आपूर्ति की विश्वसनीयता भी बढ़ाई है। मैपल्स प्लास्टिक की यह पहल दिखाती है कि उपयुक्त सरकारी समर्थन और रणनीतिक निवेश से छोटी औद्योगिक इकाइयां कैसे स्थानीय समस्याओं का स्थायी समाधान बन सकती हैं और आर्थिक विकास में योगदान दे सकती हैं।
Tuesday, June 23
BREAKING
- राष्ट्रपति मुर्मु को ग्वालियर विमानतल पर दी भावभीनी विदाई
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- भारतीय युवा शक्ति संगठन ने भरत भूषण तिवार को दी श्रद्धांजलि
- हेल्पलाइन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण करें निराकरण : कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन ब्लड कैंसर पीड़ित बेटे को देगा रक्त
- किशोरी स्पोर्ट्स क्लब एवं विद्यालय के समर कैम्प का समापन, जिला न्यायाधीश गुप्ता ने सिखाए अनुशासन के गुर
- राष्ट्रीय क्षत्रिय भदावर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
- फूड सेफ्टी टीम ने खाद्य पदार्थों के लिए नमूने


