भिण्ड, 02 अप्रैल। माता अंजनी के लाल हनुमान लला का जन्मोत्सव आलमपुर में भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया है। हनुमान जयंती के अवसर पर मन्दिरों में स्थापित संकट मोचन हनुमान लला की प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार किया गया। हनुमान जयंती के चलते सुबह से ही मन्दिरों में दर्शनार्थियों के आने का क्रम शुरू हो गया था और दोपहर तक दर्शनार्थियों के आने का सिलसिला लगा रहा। इस दौरान अनेक भक्त गणों ने हनुमानजी के दरवार में सुन्दरकाण्ड पाठ किया। नगर के दर्शनार्थियों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर चना, गुड़ इत्यादि का प्रसाद चढ़ाया। हनुमान जयंती के अवसर पर छत्रीबाग के हनुमान मन्दिर एवं बाजार वाले हनुमान मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की है। देभई चौराहे पर स्थित हनुमान गढ़ी सरकार पर संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया और समापन पर दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया।
मौ में गढ़ी सरकार पर श्रीमद् भागवत कथा 3 अप्रैल से
मौ नगर के मध्य स्थल गांधी मार्केट के बगल में स्थित गढ़ी सरकार हनुमान मन्दिर पर 3 से 9 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा पुराण का आयोजन कथा वाचक पं. दीपक शास्त्री के श्र मुख से होने जा रहा है। जिसकी कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं सम्मलित होंगी। मन्दिर के महंत ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अनुरोध किया है कि समय पर कथा स्थल पर पहुंचकर लाभ उठाएं।
Sunday, April 5
BREAKING
- हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुंच : सिंधिया
- भिण्ड जिले में आंधी पानी के साथ गिरे ओले, मछण्ड में बीएसएनएल का टावर टूटा
- आंधी तूफान से मुख्य मार्गों पर गिरे पेड़ों को प्रशासन ने तत्काल हटवाया
- पीएमश्री शा. कन्या उमावि मौ में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित
- गोहद में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- भाजपा जिला कार्यालय के भूमि पूजन की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
- नगर पालिका ने कर दिया 50 साल पुरानी गली का नामांतरण


