भिण्ड, 30 मार्च। भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर गोहद नगर में भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रथयात्रा का शुभारंभ सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मन्दिर से विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। भगवान महावीर स्वामी की आकर्षक झांकी को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण कराया गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु महावीर स्वामी की जय के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में चल रही थी।, वहीं युवाओं एवं बच्चों द्वारा भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कई स्थानों पर रथ यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया तथा समाजसेवियों ने पेयजल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। रथयात्रा के समापन पर सामूहिक आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


