भिण्ड, 29 मार्च। जिले के मिहोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ररी गांव में रविवार को सरसों की थ्रेसिंग के दौरान हादसे में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, ररी गांव निवासी संतोष पुत्र मातादीन शर्मा 48 वर्ष अपने खेत में सरसों की फसल की थ्रेसिंग करवा रहे थे। इसी दौरान थ्रेसर मशीन में सरसों का बंडल सही तरीके से नहीं जा रहा था। किसान ने उसे पैर से अंदर धकेलने की कोशिश की, तभी अचानक थ्रेसर मशीन ने उनके पैर को पकड़ लिया। देखते ही देखते उनका बायां पैर मशीन में बुरी तरह फंस गया और शरीर भी थ्रेसर की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद चालक ने तुरंत मशीन बंद की, लेकिन तब तक किसान गंभीर रूप से घायल हो चुका था और अत्यधिक खून बहने के कारण उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मिहोना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को थ्रेसर से निकलवा कर कब्जे में लिया। रविवार दोपहर पोस्ट मार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार में एक 15 वर्षीय पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


