भिण्ड, 23 मार्च। विद्यालयीन शिक्षक संघ इकाई गोहद एवं भारत विकास परिषद शाखा गोहद द्वारा शामावि सर्वोदय गोहद में शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षक साथियों ने शहीद ए आजम भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य बालक गोहद सचेन्द्र कांकर ने भगत सिंह के प्रेरणादायक जीवन चरित्र को सभी के समक्ष रखा। सत्यभान सिंह गुर्जर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगत सिंह हम सभी के दिलों में आज भी जिंदा है। वे भारतीय युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत है। हमें उनके चमन को सदा आबाद रखना है। कार्यक्रम में रामसेवक दिनकर, आरती जैन, अवधेश मौर्य, संजय मांझी आदि ने शहीदों को वांग्मय श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नसीम बानो, काजल तोमर, हरिओम थापक, शिवम गुप्ता, रेखा मौर्य, प्रद्युम्न शर्मा, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, भारती गर्ग, स्वाति दीक्षित, दीपक गुप्ता, विसंबर सिंह गुर्जर, अरुण वर्मा, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


