– निर्माण विभाग की लिखित नाप अनुसार की जाएगी कार्रवाई
– पूर्व में ही अतिक्रमण हटाने को नप द्वारा सभी को दिए जा चुके थे नोटिस
भिण्ड, 23 मार्च। मालनपुर नगर क्षेत्र मेन बाजार, पुरानी मालनपुर, रिठौरा रोड, सब्जी मंडी में निर्माण विभाग जिला भिण्ड की लिखित नाप अनुसार रोड की चौड़ाई 15 से 25 मीटर में अवैध तरीके से मकान एवं दुकानें बना लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया। जिस कारण बाजार की रोड इतनी सकरी हो गई कि लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। जिसकी शिकायत पर नप सीएमओ एवं तहसीलदार द्वारा जिला निर्माण विभाग की रिपोर्ट अनुसार नाप सभी दर्जनों दुकानों मकानों पर लाल चिन्ह लगाए एवं सभी को पूर्व में अपने आपे ही अतिक्रमण हटाने की हिदायत नप द्वारा दी जा चुकी थी। जिस पर पूर्व में तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, सीएमओ रिहान अली, पटवारी संजय शर्मा, आरआई एवं नप अमले द्वारा दुकानों के बाहर का अतिक्रमण जेसीबी द्वारा हटाया गया और अवैध तरीके से पक्के बने मकान दुकानों को जल्दी ही खुद हटाने की अधिकारियों द्वारा हिदायत दी गई। लेकिन दुकानदारों अवैध तरीके से बनाया गए पक्के मकानों, दुकानों पर कोई नोटिस का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
नप सीएमओ रिहान अली ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण है उसको जल्द ही तोड़ा जाएगा। जिसकी सूचना एवं मुनादी कराई गई है। क्योंकि हमारे द्वारा बाजार में अतिक्रमण करने वालों को पूर्व में ही नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन पक्के मकान एवं दुकानदारों पर अभी इसका कोई असर नहीं, हम जल्द से जल्द बाजार से जिला निर्माण विभाग भिण्ड की रिपोर्ट नप अनुसार नगर के आगमन सुरक्षित करने हेतु सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।


