भिण्ड, 20 मार्च। सजग कार्यक्रम के तहत परहित समाज सेवा संस्था और लैंडस्टिक ने गोदरेज के सहयोग से मालनपुर क्षेत्र के इकहारा, सिंघवारी, लहचूरा का पुरा के किसानों को जैविक खाद बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया। तीन दिवसीय इस कार्यशाला में 210 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के पहले दिन जैव विविधता संसाधन विकास पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। जिसमें तीनों गांव के किसान एवं एसएचजी सदस्य शामिल हुए। इस सत्र का संचालन श्रीकृष्णा साहू एवं सिंह द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अतिथि श्रीमती भदौरिया ने जैव विविधता को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जन शिक्षक शिवकांत शर्मा ने लोगों को जैव विविधता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। यह सत्र प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सहभागिता पूर्ण रहा। दूसरे दिन लहचुरा का पुरा गांव में अशोक के खेत में किचन गार्डन एवं प्री मानसून ड्राई सेट एमडीसी मॉडल का प्रदर्शन किया गया। साथ ही तुलाराम के खेत पर माइक्रोफर सेट का लेआउट भी विकसित किया गया। इस दौरान किसानों को इन मॉडलों के महत्व एवं उनकी क्रिया की विधि को समझाया। इसके अलावा किसानों को बायोचर तैयार करने एवं उसके उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया। जो मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में सहायक है। तीसरे दिन इकहारा गांव में प्रकृति खेती के प्रमुख इनपुट बिजामृत, जीवामृत, जैविक चटनी एवं पांचपती काढ़ा के निर्माण पर प्रशिक्षण आयुर्वेद किया गया। किसानों को इन जैविक घोलों को तैयार करने और उसके उपयोग की विधि सिखाई गई। विशेष रूप से बिजामृत को बीज उपचार के लिए उपयोग किया जाता है, जिसमें बीजों को रोगों से सुरक्षा मिलती है और अंकुरित बेहतर होता है, वहीं जीवामृत मिट्टी में सूक्ष्म जीवों की वृद्धि कर उसकी उर्वरता बढ़ता है और फसल उत्पादन में सहायक होता है।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत, टिकाऊ एवं रसायन मुक्त खेती की तकनीक से परिचित कराना था। जो प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। इस कार्यशाला को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लोगों की सेवा भाव से परहित समाजसेवा संस्था से हिमांशु राजावत, रेखा भदौरिया, अरुणा धाकड़ ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


