भिण्ड, 19 मार्च। आलमपुर के नजदीक ग्राम कुरथर में भव्य कलश यात्रा के साथ गुरुवार को श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। शंकरजी, हनुमानजी, कुंअर बाबा महाराज आश्रम पर जन सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा 19 से 25 मार्च तक चलेगी। जबकि 26 मार्च को हवन, पूर्णाहुति एवं भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
ग्राम कुरथर में जन सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास पं. रामअवतार शास्त्री पोरसा द्वारा भगवान की सुंदर कथा श्रवण कराई जाएगी। कथा पारीक्षत श्रीमती प्रियंका-नृपत सिंह कौरव बने है। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा डीजे बैंड के साथ गांव में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में महिलाएं, बेटियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए हैं। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश रखकर भगवान के भजन गाते हुए चल रही थी। जबकि ग्रामीणजन सीताराम सीताराम बोलते हुए चल रहे थे।
Friday, May 29
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


