भिण्ड, 08 मार्च। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर शीर्षक ‘मेरा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा’ का आयोजन 12 मार्च तक तोड़े वाली माता का पुरा वार्ड क्र.17 गोहद में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला एवं शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के जीवन में आने वाले बदलाव के बार में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. एमएस परिहार ने शिविर की प्रत्येक गतिविधि पर केन्द्रित करते हुए कहा कि जीवन में शिविर में भाग लेने का मौका मिले तो अवश्य लेना चाहिए, यह आपके समय व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी मौके पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दनेलिया ने सात दिवसीय शिविर की सभी गतिविधियों से छात्रों को अवगत कराया। साथ ही आयोजन समिति के सदस्य डॉ. दीपिका गायके, सचिन दोहरे, डॉ. रामपाल सिंह भदौरिया, आरती नामदेव ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


