भिण्ड, 03 मार्च। जिले की बरासों एवं शहर कोतवाली थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानो ंंसे छह हजार रुपए से अधिक की अवैध शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिए हैं।
जानकारी के अनुसार बरासों थाना पुलिस को सोमवार की रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली ग्राम गोअर चौराहे पर दुकान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसके कब्जे से 31 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कीमत 2480 रुपए एवं 12 बोतल बियर कीमत 1620 रुपए की बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रविन्द्र सिंह पुत्र होमसिंह बघेल उम्र 31 साल निवासी ग्राम गोअरा बताया है और उसके विरुद्ध पूर्व से तीन अपराध दर्ज हैं। इसी प्रकार शहर कोतवाली थाना पुलिस ने मेला ग्राउण्ड में बिजली घर के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी सतेन्द्र पुत्र उमेश धाकड़ उम्र 30 साल निवासी सरोज नगर भिण्ड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर प्लेन देशी शराब कीमत दो हजार रुपए की जब्त की है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


