भिण्ड, 01 मार्च। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में महर्षि अरविन्द कॉलेज के पास सड़क पार कर रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डंपर ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार किरातपुरा गांव निवासी 80 वर्षीय देविका जाटव हाईवे पार कर अपने गांव की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज गति से आ रहे डंपर ने हॉर्न बजाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला डंपर की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


