📝विष्णु गौड़ 📞 89668 76315
भिण्ड/ मालनपुर, 27 फरवरी। आगामी होली के त्यौहार को लेकर मालनपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी और सभी गणमान्य व्यक्तियों को बुलाकर शांति समिति की बैठक ली।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी ने बताया कि होलिका दहन 2 मार्च की मध्य रात्रि को होगा, जिसके बाद 3 मार्च और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष टीम द्वारा नजर रखी जा रही है, पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। होली पर्व के सौहार्द को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष तरह इस वर्ष भी होली को शांति और आपसी भाईचारे साथ मनाए उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, उद्दण्डकारियों को बक्सा नहीं जाएगा।
बैठक में नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, नप सीएमओ रिहान अली जैदी, मुकेश किरार, विनोद कुमार जैन, मास्टर सोवद खान, जिन्ने खान, संजू सागर आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


