भिण्ड, 26 फरवरी। जनगणना 2027 का प्रथम चरण के अंतर्गत 25 व 26 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में समस्त नगरीय क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों व उनके जनगणना लिपिक का जनगणना कार्य (प्रथम चरण) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पूर्व 23 व 24 फरवरी को ग्रामीण क्षेत्र के लिए चार्ज अधिकारियों/ तहसीलदारों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही 4 दिवसीय प्रशिक्षण आज समाप्त हुआ। जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय मप्र भोपाल के संभाग जगणना प्रभारी डॉ. कुमार रघुवंशमणि सिंह, जिला जगणना प्रभारी भानुप्रताप सिंह द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कलेक्टर (प्रमुख जनगणना अधिकारी) किरोड़ीलाल मीणा, अपर कलेक्टर (जिला जनगणना अधिकारी) एलके पाण्डेय एवं समस्त चार्ज अधिकारी नगर पालिका जिला भिण्ड एवं संबंधित चार्जों के जनगणना लिपिक उपस्थित रहे।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


