भिण्ड, 19 फरवरी। आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर विद्युत परिषद मप्र द्वारा आयोजित विद्युत संगोष्ठी में जैन दर्शन का सौंदर्य विषय पर देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त विद्वानों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में नागपुर के पं. विपिन शास्त्री, ग्वालियर के पं. अजीत शास्त्री तथा उदयपुर के पं. अंकित शास्त्री ने विषय पर अत्यंत मार्मिक, तर्कपूर्ण और ज्ञानवर्धक व्याख्यान देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता पं. संजय शास्त्री (जेवर) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सतीश चंद्र, सतीश कुमार शास्त्री (अलीगढ़) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रोफेसर गजेन्द्र शास्त्री (जयपुर) ने जैन दर्शन की वैश्विक प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए इसके आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक पक्षों को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन पं. विकास मोदी शास्त्री ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि सह-संयोजन की जिम्मेदारी पं. शुद्धातम शास्त्री ग्वालियर ने निभाई। मंच पर कमलेश शास्त्री मौ, आशीष शास्त्री, सौरभ शास्त्री, प्रशांत शास्त्री, अनुपम शास्त्री जयपुर, आकाश शास्त्री, अंकुर शास्त्री, रमन शास्त्री मौ तथा नवीन जी शास्त्री (सूरत) सहित अन्य विद्वान सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का मंगलाचरण विदुषी प्राशी जैन (शाश्वतधाम उदयपुर) ने किया, जिसने आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। संगोष्ठी के सफल आयोजन पर उपस्थित जनसमुदाय ने आयोजकों को बधाई दी और इस प्रकार के वैचारिक कार्यक्रमों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


