भिण्ड, 16 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद अयोध्या नगरी चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर, निर्देशक डॉ. विवेक शास्त्री एवं बाल ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री के निर्देशन में सभी क्रियाएं धार्मिक विधि विधान से की जा रही हैं। सोमवार को पंचकल्याणक के दूसरे दिन गर्भ कल्याण के उत्तरार्ध की क्रियाएं की गईं, वहीं शहर में अन्य शहरों से लोगों का आवागमन शुरू हो गया है।
सोमवार को सुबह से ही पूजन व विधान का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। नित्य नियम से अभिषेक गर्भ कल्याणक पूजा प्रारंभ हो गई थी। भगवान के गर्भावतरण की धार्मिक क्रियाओं में मंचासीन इन्द्र इन्द्राणियों और राजा रानियों ने भव्य मंचन किया। इस अवसर पर मंगल प्रवचन में संजय जेवर ने कहा कि तीर्थंकर भगवान के गर्भावतरण के साथ ही तीनों लोको में हर्ष व्याप्त हो जाता है। नगरवासी, देवी देवता और संपूर्ण प्रकृति झूमने लगती है। तीर्थकर की माता को भगवान के गर्भावतरण के साथ ही शुभ सोलह स्वप्न दिखाई देते हैं। इन्द्र और कुबेर द्वारा खुशी को व्यक्त करने के लिए रत्नों की वर्षा की जाती है।
पंचकल्याणक में भगवान के गर्भ से मोक्ष कल्याणक तक की क्रियाओं में शास्त्रोक्त तरीके से पूजन किया जाता है। वहीं भगवान के सभी कल्याणक के अवसर से जुड़ी हुई घटनाओं का सांस्कृतिक मंचन भी लोगों में धर्म प्रभावना बढाने के लिए किया जाता है।इस अवसर पर गर्भ कल्याणक के दिन अष्टदेवियों द्वारा सुंदर भव्य नाट्य मंच प्रस्तुति दी गई। दोपहर में कार्यक्रम स्थल अयोध्या नगरी से शांतिनाथ जैन मन्दिर तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर भव्य शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ शामिल हुईं और जिन मन्दिर में जाकर सर्वप्रथम ध्वजा शुद्धि उसके बाद कलश शुद्धि उसके महिलाओं द्वारा नवीन बेदी शुद्धि का कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम वेदी शुद्धि करने का सौभाग्य प्रीति राकेश जैन, द्वितीय सौभाग्य सिलोमी भास्कर जैन, तृतीय सौभाग्य गजेन्द्र कुमार, अनुज जैन, चतुर्थ सौभाग्य राजीव कुमार, अंकित कुमार सर्राफ एवं पांचवां सौभाग्य सरोज सुकुमाल जैन को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पंच कल्याणक समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन मंडी वाले, कार्यकारी अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन सन्मति स्कूल, महामंत्री सुधीर जैन, प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष अन्नत जैन बरौली, मुन्नालाल जैन चौधरी, संयुक्त अध्यक्ष अशोक जैन सेमरा, स्वागत अध्यक्ष दिनेश जैन, हर्ष जैन, गौरव जैन सिंघई, सौरभ जैन, यश जैन, रोहित जैन, श्रेयांश जैन, पारस जैन चौधरी, नीरज जैन, आशीष जैन चौधरी, धर्मेन्द्र जैन पिंटू, सचिन जैन एलआईसी, सौरभ जैन बीड़ी वाले आदि सकल जैन समाज के महिलाएं पुरुष बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


