भिण्ड, 13 फरवरी। लक्ष्मण दास महाराज के सानिध्य में 14 से 16 फरवरी तक श्रीराम जानकी मन्दिर बड़ी जग्गा अकोड़ा पर तीन दिवसीय भक्तमाल कथा एवं सत्संग समारोह का आयोजन होने जा रहा है। जानकारी देते हुए आदित्य दुबे ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में संत अनिल पाठक महाराज द्वारा प्रवचन दिए जाएंगे। इसके साथ साध्वी आराध्या देवी द्वारा भक्तमाल की कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा।
मौ में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 14 से
मौ में शासकीय छात्रावास के सामने निर्माणाधीन महात्मा ज्योतिवराव फुले पार्क के मैदान में आगामी 14 से 21 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन कथा व्यास आचार्य प्रमोद दास महाराज श्रीधाम वृंदावन के मुखारबिंद से होगा। परीक्षत जनकीदेवी/ भरोसेलाल कुशवाह होगें। आयोजन समिति मौ ने सभी धर्म प्रेमियों से उक्त धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपेक्षा की है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

