भिण्ड, 08 फरवरी। आलमपुर में पिछले कुछ वर्षों के अंदर जबरदस्त तरीके से अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण हुआ है। अतिक्रमण कारियों ने सरकारी जमीन पर पानी निकासी के लिए बनी नालियां और नाले तक नहीं छोड़े है। कई जगह नालियां और नाले पर पटाव कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया है। जिससे नगर की अधिकांश सड़कें सिकुड़ गई है। खास बात यह है कि लम्बे समय से नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी नहीं हुई है। वरिष्ठ अधिकारी अतिक्रमण के प्रति लापरवाह बने हुए है। इसी बजह से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलन्द हैं।
आलमपुर बाजार में देखा जाए तो कई दुकानदार अस्थाई एवं स्थाई अतिक्रमण कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाए बैठे है। अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे नालियों के ऊपर दो फीट चौड़े पत्थर लगा लिए हैं। दुकानदार दुकान के आगे दासे पर लगे पत्थरों पर सामान रख लेते है। इसके अलावा सड़क पर भी सामान रखकर बैचते हैं। जिससे बाजार से निकलना मुश्किल हो गया है। तो वही बस्ती के अंदर अतिक्रमण के चलते आज यह स्थिति निर्मित हो गई है। कि जिन गली मोहल्ला में कुछ वर्षों पहले चार पहिया वाहन दौड़ते हुए निकल जाते थे। वहां से आज दो पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। आलमपुर में गली मोहल्ला एवं बाजार में स्थाई एवं अस्थायी रूप से हुए अतिक्रमण पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बाजार में सड़क पर लग रहे सब्जी के ठेला
आलमपुर बाजार में विजय मंच के पास तथा सुभाष चन्द्र बोस प्रतिमा के पास पिछले कई महीनों से सड़क पर सब्जी के ठेला लगा रहे हैं। जिससे बाजार में आने-जाने वाले लोगों के साथ साथ वाहनों के निकलने में परेशानी उत्पन्न होती है। तो वही सब्जी का ठेला लगाते वाले लोग सड़क पर सड़ी गली सब्जी फैंक देते हैं। जिससे सड़क पर गंदगी फैली रहती है। और सुअरों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कहने के लिए बस स्टेण्ड के पास सब्जी मंडी बनी हुई है। जिसमें सब्जी विक्रेताओं को बैठने के लिए पर्याप्त जगह है। इसके बावजूद कई सब्जी बिक्रेता बाजार में सड़क पर सब्जी के ठेला लगाकर रहे है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


