भिण्ड, 22 जनवरी। एसडीएम गोहद की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार गोहद एवं समस्त पटवारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन फार्मर रजिस्ट्री एवं संकल्प से समाधान योजना से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम गोहद द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसामान्य एवं किसानों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी अधिकारी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
आलमपुर में युवा महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा 24 को
आलमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आलमपुर इकाई द्वारा आगामी 24 जनवरी को युवा महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल होंगे।
संगठन के नगर अध्यक्ष शिवम कौरव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में युवा महोत्सव एवं तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुबह 11 बजे शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलमपुर में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात नगर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उक्त कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है।


