भिण्ड, 21 जनवरी। नगर परिषद मेहगांव एवं गोरमी तथा नगर पालिका गोहद में जल प्रदाय व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगरों की पानी की टंकियों की स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था तथा घर-घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठकों के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि नागरिकों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो तथा जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। तीनों नगरों में आयोजित बैठकों में शिकायत निवारण समिति के सदस्य एवं संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे। बैठकों का समन्वय सामुदायिक विकास अधिकारी सोनिका शर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि मेहगांव, गोरमी एवं गोहद नगरों में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जल प्रदाय परियोजना का क्रियान्वयन किया गया है, जिसके अंतर्गत पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया गया है।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


